झांसी। गुरुवार शाम करीब 7 बजे शिवपुरी हाईवे पर एक ट्रक में बैटरी फटने से आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह घटना उस समय घटित हुई जब हंसराज मॉडर्न स्कूल के आगे झांसी अंपायर के पास खड़े एक ट्रक में अचानक बैटरी फट गई, जिससे केबिन में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा केबिन उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और मसीहागंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।














