झांसी। सुबह वह घर से निकला फिर नहीं लौटा, तलाश करने पर उसका शव खेत पर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है। युवक किन परिस्थितियों का शिकार हुआ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दरअसल, चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम औपारा निवासी २२ वर्षीय विक्रम बरार की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। रोजमर्रा की भांति आज सबेरे वह नींद से जागा और नित्य क्रिया के बाद खेत पर जाने की कह कर घर से निकल गया। उसके खेत घर से तकरीबन ४ किलोमीटर दूर है। जब दोपहर के समय परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। खेत पर लगे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।