झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा गुरुवार को झांसी रेल मंडल के बांदा स्टेशन एवं परिक्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाँदा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को सुविधाओं की बेहतरी हेतु निर्देशित किया I

उन्होंने क्रू लॉबी तथा रनिंग स्टाफ हेतु लॉबी का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं को देखा I क्रू लॉबी के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उपलब्ध स्टाफ से संरक्षित रेल सञ्चालन हेतु संरक्षा उपायों की जानकारी ली तथा सभी का ज्ञानवर्धन किया I डीआरएम द्वारा समपार फाटक संख्या 452 पर RUB कार्य को देखा तथा कार्य को तय समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने हेतु निर्देश दिए I

 इसके पश्चात डीआरएम के निर्देशन में बाँदा स्टेशन पर उपलब्ध ART तथा ARME का त्रैमासिक निरीक्षण JAG अधिकारीयों की टीम  (वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनीयर (ओ एंड ऍफ़) ए के तिवारी एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव) द्वारा किया गया I जिसमें सभी संस्थापन की परख अधिकारियों द्वारा की गयी I

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर समन्वय सत्य प्रकाश मिश्र एवं वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व) एस सी दुबे आदि उपस्थित रहे I