भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित

0
31
Oplus_16908288

कानपुर/झांसी I भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू द्वारा जारी सूची में कुल 38 पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित कार्यसमिति में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री तथा 14 सदस्य शामिल हैं। नई कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं

घोषित सूची के अनुसार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र राजपूत (कन्नौज), भुवन प्रकाश गुप्ता (औरैया), अशोक राजपूत (झांसी जिला), नीतू सिंह (कानपुर उत्तर), पवन प्रताप सिंह (कानपुर ग्रामीण), अखिलेश नाथ दीक्षित (बांदा), आशीष कोल (चित्रकूट), अर्चना त्रिपाठी (फतेहपुर), अमित समाधिया (जालौन) तथा अरविन्द मुरिया (हमीरपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में आनन्द सिंह (कन्नौज), आदित्य त्रिवेदी (कानपुर दक्षिण), शिवसिंह भारती (औरैया) तथा राजेश पटेल (फतेहपुर) को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार क्षेत्रीय मंत्री पद पर बीरेंद्र तिवारी (कानपुर उत्तर), प्रशांत राव चौबे (इटावा), मनीष तिवारी (झांसी महानगर), सरदार मनजीत सिंह (झांसी महानगर), शिवेंद्र सिंह शैली (झांसी जिला), रमेश कुशवाहा (ललितपुर), आनंद पटेल (चित्रकूट), विनोद कुशवाहा (महोबा), रीता कटेरिया (कानपुर देहात) एवं धीरेन्द्र वर्मा (फर्रुखाबाद) को नियुक्त किया गया है।

वहीं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुधा मौर्य (फतेहपुर), आशा पाल (कानपुर उत्तर), बसंती लारिया (ललितपुर), निधि राजपाल (कानपुर दक्षिण), रागिनी भदौरिया (कानपुर देहात), अमित चिखारिया (झांसी महानगर), संजय विश्वकर्मा (कानपुर उत्तर), रामपाल प्रजापति (बांदा), नीरज श्रीवास्तव (जालौन), लालबहादुर आर्य (झांसी जिला), मनोज निषाद (फतेहपुर), रामनरेश तिवारी (झांसी महानगर), कुलदीप दुबे (फर्रुखाबाद) एवं बंशीधर श्रीवास (ललितपुर) को शामिल किया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के नेतृत्व में गठित नई कार्यसमिति में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी संगठन की दृष्टि से नई कार्यसमिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here