झांसी। थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा 3 सितंबर को झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1/7 से दिल्ली इण्ड के आगे स्थित ई केबिन के पास से संदिग्ध हालात में नीरज पुत्र सुरेश व गजेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र रामकिशन निवासी निवासीगण करियावटी थाना भीतरवार जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन (1. रेडमी 9 ए रंग डार्क ब्लू 2. वीवो 1906 रंग अगेट रेड) बिना सिम व चिप के चालू हालत में बरामद हुए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 30,000 रू0 है। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में धारा 317 (2)/112(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना टीम-
प्र०नि० श विवेक कुमार श्रीवास्तव, उप नि0 रवि सोलंकी, हे0का0 आशुतोष तिवारी, का० मोहित मिश्रा थाना जीआरपी झांसी।














