वीडियो वायरल : गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला की पिटाई, जांच जारी

0
142
Oplus_16908288

बचाने वाले यात्रियों को भी धुना 

झांसी। ट्रेन नंबर 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस के कोच में अधेड़ महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आने पर आरपीएफ व रेल मशीनरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस वीडियो में कोच में चार युवक महिला को फर्श पर गिराकर थप्पड़ और लात मारते नजर आ रहे हैं। महिला को बचाने पहुंचे एक सहयात्री को भी आरोपियों ने पीट दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। हालांकि sahujagran.com ( हिन्दी न्यूज़ पोर्टल) ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिकायतकर्ता यात्री शुभम के मुताबिक घटना रविवार रात की है। वीडियो में ट्रेन के कोच में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। टॉयलेट के पास पीली साड़ी पहने एक महिला और एक युवक के बीच बहस होती दिखाई देती है। शिकायतकर्ता ने युवक को ट्रेन का वेंडर बताया है।

आरोप है कि बहस के दौरान आरोपी युवक ने महिला की साड़ी खींच दी। इसके बाद महिला ने प्लास्टिक की बोतल से युवक को मारने की कोशिश की। इसी बीच युवक महिला को थप्पड़ मारता है, उसके बाल पकड़कर हाथ मोड़ता है और फिर उसे फर्श पर गिरा देता है। इसके बाद भी मारपीट नहीं रुकती और महिला को लातें मारी जाती हैं। महिला को बचाने के लिए एक सहयात्री आगे आता है, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी जाती है। कुछ यात्री बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान दो और युवक मौके पर पहुंचते हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने भी महिला और उसे बचाने वाले यात्री के साथ मारपीट की। पूरी घटना साइड अपर बर्थ पर बैठे एक यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोमवार को वीडियो रेलवे के एक्स हैंडल पर साझा कर शिकायत की। शिकायत के बाद आगरा से झांसी तक आरपीएफ मामले की जांच में

हालांकि घटना ट्रेन में किस स्थान पर हुई और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है, इसकी अभी जांच की जा रही है। फिलहाल रेलवे की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मारपीट कब और किस स्टेशन के पास हुई है। ऐसे में वीडियो में दिख रही घटना के स्थान और इस वारदात में शामिल आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here