यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बाबू प्रजापति बने ‘Employee of the Month’

0
31

झांसी। मंडल के महोबा स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के प्रति तत्परता और सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति को ‘Employee of the Month’ चुना गया है। उनके सराहनीय एवं त्वरित कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें ₹2,000 का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

12 अगस्त 26 को बाबू प्रसाद प्रजापति महोबा स्टेशन पर एंटी क्राइम पेट्रोलिंग (ACP), यात्री सुरक्षा व ट्रेन पासिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 20975 के प्लेटफॉर्म नंबर 01 से प्रस्थान करने के समय 63 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इस दौरान यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नीचे जाने लगा।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचाई। उनकी सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने एक संभावित गंभीर दुर्घटना को टाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here