तीर्थ धाम में कथा श्रवण करने से होते है पितृ प्रसन्न – आचार्य अंश जी महाराज
झांसी। जगदगुरु आश्रम बमनुआ से जो भक्त मंडल रामेश्वर धाम तीर्थ यात्रा के लिए गया था बुधवार को झांसी वापिस आया भक्त मंडल पूज्य वेदज्ञ आचार्य अंश जी महाराज पीठाधीश्वर बमनुआ धाम के सानिध्य में वापिस आया। रामेश्वर धाम में महाराज श्री ने भक्त मंडल सहित सभी भक्तों को कथा श्रवण कराई।
भक्त मंडल के झांसी आगमन पर महाराज श्री ने कहा कि यह धर्म यात्रा थी तीर्थ में जो भक्त कथा श्रवण करते है उनका शरीर शुद्ध व आत्मा को मोक्ष और उनके पूर्वज भी प्रसन्न होते है इस धर्म यात्रा में सभी भक्तो ने सर्व कल्याण, देश की उन्नति, सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की। झांसी आगमन पर भागवत सत्संग मंडल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भक्त मंडल को माला पहनाकर एवं पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर मुख्य रूप से पं.मैथली शरण मुदगिल, रूपम मुदगिल, दिलीप मुदगिल, शकुन्तला मुदगिल, शिवकुमार तिवारी, सुनीता देवी, महेश मुदगिल, राजेश दुबे, जयंती दुबे, मीरा पाठक, शोभा शुक्ला, शिवकुमार तिवारी, पुष्पा तिवारी, उमा श्रोती, महेश तिवारी समेत 175 भक्तों का भक्त मंडल को भागवत सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भागवत सत्संग मंडल की ओर से पं.सियारामशरण चतुर्वेदी, प्रणय मुदगिल, प्रशांत मुदगिल, पुष्पेंद्र दुबे, कपिल मुदगिल, सोनू राय, आशीष तिवारी डिप्टी मेयर/सभासद, सत्यम रामजी यादव, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी, रामसेवक सहित आदि लोगों ने तीर्थ यात्रियों को सम्मानित किया।














