डीएसओ औरेया पर पूर्ति निरीक्षक के उत्पीड़न का विरोध, निलंबन की मांग 

0
137

झांसी में पूर्ति निरीक्षकों ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा 

झांसी। जिला पूर्ति अधिकारी, औरैया राजेश कुमार द्वारा पूर्ति निरीक्षक समीर के प्रति किए गए दुर्व्यवहार, अनेक प्रकार के उत्पीड़न, अपशब्दों का प्रयोग तथा मानसिक प्रताड़ना के विरोध में झांसी में पूर्ति निरीक्षकों ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव/आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग को संबोधित ज्ञापन देकर दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी, ओरेया राजेश कुमार द्वारा द्वेषभावना के तहत पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार को लंबे समय परेशान, मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं अपमानित किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी, औरैया अपने कार्य व व्यवहार से पदीय गरिमा को खो चुके हैं उनके द्वारा पूर्ति निरीक्षक समीर के विरुद्ध अपशब्दों एवं निम्नस्तरीय गालियों का प्रयोग किया जाता है तथा प्रतिदिन कोई ना कोई नया बहाना बनाकर अपमानित किया जाता है।

प्रताडित पूर्ति निरीक्षक रामीर द्वारा हम समस्त पूर्ति निरीक्षकों को ग्रुप के माध्यम से आडियो रिकार्डिंग सहित अन्य दस्तावेज साझा करते हुए अवगत कराया है कि जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार औरैया द्वारा उसे गाली गलौज की गई तथा अन्य तरह से प्रताडित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी श्री राजेश कुमार औरैया द्वारा किया गया उक्त कृत्य अत्यन्त आपत्तिजनक है।

ज्ञापन के माध्यम से समीर कुमार पूर्ति निरीक्षक औरैया के विरुद्ध पूर्व में हुए एवं वर्तमान में हो रहे अन्याय एवं अत्याचार के विरोध स्वरूप समस्त पूर्ति निरीक्षकों ने विरोध व्यक्त करते हुए अनुरोध किया है कि वह प्रकरण का संज्ञान लेते हुए इस निम्नस्तरीय आचरण व अमर्यादित भाषा के प्रयोग के लिए दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी, औरैया राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की अनुमति देने का कष्ट करें, ताकि पूर्ति निरीक्षकों के व्यक्तिगत व पदीय सम्मान व गरिमा की रक्षा हो सके तथा भविष्य के लिए दुर्व्यवहार के विरुद्ध यह एक नजीर बन सके।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दुर्व्यवहारी जिला पूर्ति अधिकारी औरैया राजेश कुमार के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है, तो पूरे प्रदेश के समस्त पूर्ति निरीक्षक धरना-प्रदर्शन व अनशन करने को बाध्य होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here