आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 105 लीटर अवैध शराब बरामद

0
36

झांसी। राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय व जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज 10 सितंबर को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 (अति.चार्ज क्षेत्र-3 झांसी) व अधीनस्थ स्टॉफ तथा थाना पुलिस मऊरानीपुर व लहचूरा द्वारा ग्राम लारौनी मार्ग, फिल्टर चौराहा, ग्राम बूढ़ा, भोजला नहर, भोजला मण्डी, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, सुखनई नदी के किनारे मऊरानीपुर व डेरा मारकुआ, गरौठा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध देशी शराब व 90 लीटर कच्ची शराब सहित 105 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here