झांसी। जनपद की तहसील गरौठा अंतर्गत ग्राम मोती कटरा में काल बने सर्प ने एक युवक को डस लिया और जब उसके दो भाईयों ने सर्प को भगाने का प्रयास किया तो उसने क्रोधित होकर दोनों को डस लिया। इस घटना में दो भाईयों की मौत हो गयी और तीसरा मौत से जूझ रहा है।
बताया गया है कि ग्राम मोती कटरा में मंगलवार की रात तीन भाई सो रहे थे। इसमें दो भाई एक साथ चरपायी पर जबकि एक भाई निकट ही तख्त पर सो रहा था। रात में किसी समय एक सर्प कमरे में प्रवेश कर गया और उसने चारपाई पर सो रहे मंगल नामक युवक को डस लिया। इस पर मंगल ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे चारपाई पर सो रहे उसके भाईयों ब्रज नन्दन व जयपाल की नींद टूटी और उन्होंने सर्प को भगाने की कोशिश की। इस पर सर्प क्रोधित होकर भागने की बजाए पलटा और ब्रज नन्दन व जयपाल को डस लिया। इस पर तीनों चीख पुकार करने लगे। शोर सुन कर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तब तक सर्प वहां से गायब हो गया। परिजनों ने तीनों को देखा तो मंगल की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ब्रज नन्दन व जयपाल को उपचार के लिए राठ भेजा गया, किन्तु ब्रजनन्दन की प्रात: मौत हो गयी जबकि जयपाल की हालत गंभीर है।