आबकारी टीम की कार्रवाई में 340 लीटर अवैध शराब बरामद

0
24

झांसी। जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी व थाना पुलिस चिरगांव एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी (अति. चार्ज क्षेत्र-3) द्वारा अधीनस्थ व प्रवर्तन-2 स्टॉफ के साथ डायमंड फैक्ट्री के पास, पारीछा रेलवे क्रॉसिंग, ग्राम पालर, बड़ागांव, बचावली, मोड़ कला पुलिया के आगे पेड़ के नीचे, चिरगांव रेलवे क्रॉसिंग, ग्राम पलरा, रानीपुर सब्जी मंडी व डेरा टाकोरी, रोरा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 340 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 1800 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here