झांसी। आए दिन के लड़ाई झगड़े की परिणति मौत के रूप में हुई। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि जिले के चिरगांव थानान्र्तगत पहाड़ी बुर्जुग निवासी रेलवे से सेवा निवृत्त मूलचन्द्र अहिरवार अपनी पत्नी 55 वर्षीय अजब देवी व बेटे वीरसिंह के साथ रहता था। वीर सिंह की मानें तो उसके माता-पिता में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। सोमवार की तड़के लगभग 3 बजे दोनों में फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पिता मूलचन्द्र अहिरवार ने मां अजब देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर चिरगांव पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया है।