झांसी। झांसी रेल मंडल के गढ़मऊ स्टेशन से एसी लोको की ट्रैक्शन मोटर की चोरी गई केबिल को टुकड़ों में रेल सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी द्वारा बरामद कर लिया गया। केबिल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।
इस मामले में आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर धारा 3 RP (UP) Act के तहत मुकदमा दर्ज था। आरपीएफ की कार्रवाई के दौरान रेल इंजन की ट्रैक्शन मोटर केबल के 7 टुकड़े, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4,750/- है, बरामद किए गए। प्रकरण में 2 आरोपियों एवं 2 रिसीवरों सहित कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अखिलेश अहिरवार, सोहन कुशवाहा व चोरी की केबिल खरीदने वाले रिसीवरों के नाम मोहम्मद साकिब, मोहम्मद साद उर्फ सद्द हैं। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक अंकित कुमार, जितेंद्र सिंह यादव, प्र.आ. चंदन सिंह, उपेन्द्र यादव, आ. संतोष कुमार शामिल रहे। रेल सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की चोरी एवं उसकी अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।














