सुखनई नदी में बहा किसान, 14 घंटे बाद मिला शव

0
14
Oplus_16908288

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सितौरा गांव में रविवार शाम सुखनई नदी के तेज बहाव में 60 वर्षीय किसान शिवनाथ यादव बह गए। किसान नदी किनारे भैंसें चराते समय तेज बहाव में फंस गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। सोमवार को सुबह फिर तलाश शुरू की गई तो मऊरानीपुर के सितौरा में किसान का शव मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here