एनसीआरएमयू शाखा नं. 3 की प्रबंध समिति की बैठक

0
43

रामनरेश राय बने एजीएम

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर हुई। इस में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई व उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान करारी रेलवे स्टेशन से आए रेल कर्मचारियों ने अपनी कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। यूनियन पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाकर जल्द हल कराने का भरोसा दिया। यूनियन प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि एनसीआरएमयू हर समय रेल कर्मचारियों के हितों और हक की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम (AGM) लक्ष्मण दास को भावभीना विदाई दी गई। सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम (AGM) मेंबर मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी एवं अध्यक्ष राम प्रकाश के नेतृत्व में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here