झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन की पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें लंबे समय से संगठन से जुड़े सुनील गौतमी को राष्ट्रभक्त संगठन का महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। यह घोषणा करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने कहा की राष्ट्रभक्त संगठन का गठन विषम परिस्थितियों में समाज को संबल प्रदान करने और अपरोक्ष रूप से सेना पर टिप्पणियों करने वालों के विरोध करने व ईमानदार कर्त्तवनिष्ठ आर्मी व पुलिस के अधिकारियों जवानों ईमानदार नागरिकों का समर्थन करने के उद्देश्य से किया गया था। इस देश का हर नागरिक जो अपने देश के लिए कुछ करना चाहता है और देश में होने वाली अनैतिक अवैध गतिविधियों को रोकना चाहता है देश के हर नागरिक को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिले भारतीय सनातन संस्कृति की एवं उसके प्रतीक कॉन की रक्षा हो वह राष्ट्रभक्त संगठन से जुड़ सकता है।
इस अवसर पर सुनील गौतमी जी के साथ गुड्डू गौतमी हरजीत राजोरिया नरेश प्रेमी रिंकू मुकेश गोविंद दास मोनू राजा राजू मेहर दौलत अनुज राजपूत अरविंद शर्मा ललित सिंह राजपूत चंदा राजपूत चंदन राजपूत रोहित मनोज नरेश रवि साहू आदि लोगों ने काम करने की शपथ ली।














