झांसी के शशांक आर्य ( जिमी ) को मिला स्टार ऑफ द ग्लोब अवॉर्ड

0
26

“दायरा” फिल्म से बाॅलीवुड में किया अभिनय का आगाज़

झांसी। झांसी निवासी नवोदित अभिनेता शशांक आर्य ( जिमी ) को स्टार ऑफ द ग्लोब अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। मायानगरी मुम्बई में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में “दायरा” फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका से बॉलीवुड में अपना करियर प्रारम्भ करने वाले शशांक आर्य उर्फ जिमी रेलवे के सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. सुधीर कुमार आर्य के पुत्र हैं ।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे से अभिनय की शिक्षा प्राप्त करने वाले शशांक आर्य वर्तमान में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निदेशक सत्यजीत रे के एक्टिंग इंस्टीट्यूट, अगरतला में विद्यार्थियों को अभिनय एवं रंगमंच की शिक्षा दे रहे हैं ।

आपकी अभिनय क्षमता से प्रभावित होकर मुम्बई की संस्था ने शशांक आर्य उर्फ जिमी को स्टार ऑफ द ग्लोब अवॉर्ड 2026 से सम्मानित करके अभिनय एवं रंगमंच की जुड़े अभिनेताओं तथा रंगमंच कर्मियों का मान बढ़ाया है।

जिमी के पिता डॉ सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि शशांक इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते थे उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें भारत के जाने माने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे में प्रवेश दिलाकर एक पिता का कर्तव्य पूरा किया।
स्टार ऑफ द ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद उनके समर्थकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों का उनके झांसी आवास पर पहुंचने का तांता लगा हुआ है। सभी ने अभिनय की दुनिया में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here