मोबाइल फोन नहीं चलाने दिया तो नाराज़ हो घर से भाग निकला

0
144

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” आरपीएफ ने बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा 

ग्वालियर। आरपीएफ ग्वालियर पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत हमराह प्रधान आरक्षक पिंकी तौमर के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म न 04 झॉसी छोर पर एक बालक संदिग्ध अवस्था में सहमा हुआ बैठा दिखाई दिया जिससे सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गई। बालक ने अपना नाम राजा (काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष निवासी-ग्राम कुनकुटा थाना बसेड़ी जिला धौलपुर राजस्थान होना बताते हुए कहा कि उसकी माँ उसे मोबाइल फोन नहीं चलाने देती इसलिए वह नाराज होकर अपनी गुल्लक से रूपये लेकर घर से बिना बताए 24 सितंबर को सुबह स्कूल जाने के बहाने भाग आया है तब से ही इधर-उधर भटक रहा है।

आरपीएफ टीम द्वारा बालक को समझा-बुझा कर पोस्ट हाजा लाया गया व चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी गई। साथ ही थाना बसेड़ी प्रभारी को भी सूचित किया गया। सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन से प्रतिनधि ऋचा बाला पोस्ट पर उपस्थित हुई। उन्हें उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा बालक को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here