झांसी। आईएमए भवन में लायंस क्लब झांसी उड़ान, लायंस क्लब झांसी विकास, ऊर्जा फाउंडेशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) झांसी के संयुक्त तत्वावधान में परख पैथोलॉजी के सहयोग से निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी. के. अग्रवाल (IAS, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव) रहे। विशिष्ट अतिथियों में लायन सुधीर गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस क्लब), राशि साहू (अध्यक्ष, ऊर्जा फाउंडेशन), डॉ. प्रमोद गुप्ता (अध्यक्ष, IMA), डॉ. वी. के. गुप्ता (परख पैथोलॉजी) तथा राकेश गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मुकेश सेन (IMA) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब झाँसी उड़ान की अध्यक्ष नीतू साहू, राकेश साहू, कोषाध्यक्ष संध्या साहू तथा लायंस क्लब झाँसी विकास के अध्यक्ष रवि पांडे, सचिव शैलेश जैन व कोषाध्यक्ष राधा रमन चौरसिया की सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ. आर.सी. साहू, गुरु प्रसाद साहू, राकेश जायसवाल (प्रदेश महामंत्री, विश्व हिंदू रक्षा परिषद), अशोक बेलगैया, अरुणा बिलगैया, वसुधा प्रेमनानी, नीरू पांडे, नेहा शर्मा, माधुरी साहू, मनमोहन नामदेव, सीमा साहू, ईशान साहू, अजय साहू, मुकेश सेन, जितेंद्र साहू (ग्राम विकास अधिकारी) एवं आकाश साहू आदि उपस्थित रहे।
शिविर में मनोज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, ईशान साहू, संजय सिंह, लोकेंद्र, रिंकू साहू, हरदेश वर्मा, अवनीश एवं वरुण सहित अन्य रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 10 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रवि पांडे एवं नीतू साहू ने किया। अंत में डॉ. आदित्य साहू ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।














