NCRES की मंडलीय परिषद सभा में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर प्रहार
झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम ने हुंकार भरी की ओपीएस लेकर रहेंगे और इसके लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए विरोध व्यक्त किया।
शुक्ल सदन में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ मंडलीय परिषद सभा में मुख्य अतिथि श्री गौतम ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा सरकार पुरानी पेंशन स्कीम पुनः लागू करें। उन्होंने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे कर्मचारियों को ओपीएस में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है क्योंकि एनपीएस को 5 फीसदी कर्मचारी स्वीकार नहीं कर रहा है।
इस दौरान मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2004 के बाद दयाधार नियुक्ति पर आये ऐसे कर्मचारियों जिनकी लिखित परीक्षा वर्ष 2003 में हो गई थी तथा प्रशासनिक देरी के कारण उनको ओ.पी.एस का लाभ नही मिल पा रहा था ऐसे कर्मचारियों के लिये NCRES की मांग पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
मंडलीय परिषद सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम ने बताया कि 8th वें पे कमीशन के NFIR के कोषाध्यक्ष और NCRES के महामंत्री ने सभी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन ओर भत्तों को बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से बढ़ाकर 3.83 गुना रखने की मांग की हैं इसलिए सभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000/- से बढ़ाकर 69000/- किया जाए । इसी क्रम में HRA को 30% तक बढ़ाया जाए ।
उन्होंने बताया कि महामंत्री आर पी सिंह ने सभी वर्ग के कर्मचारियों को मिलने वाले रिस्क अलाउंस को 30% तथा पटरियों और यार्डों की सफाई जैसे कठिन कार्यों के लिए बेसिक वेतन का 15% को बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी थे जिनकी लिखित परीक्षा तो वर्ष 2003 में पूरी हो गई थी लेकिन प्राशसनिक देरी के कारण उनके नियुक्ति आदेश वर्ष 2004 के बाद जारी किये गये थे । पूरे भारतीय रेलवे मे ऐसे कई कर्मचारी ओ.पी.एस के लिये परेशान हो रहे थे । ऐसे कर्मचारियों की समस्या को NFIR के कोषाध्यक्ष एवं NCRES के महामंत्री आरपी सिंह ने 06/07 मई 2025 को रेलवे बोर्ड की पी.एन.एम मे चेयरमेन रेलवे बोर्ड के समक्ष बहुत ही मजबूती से रखा और रेलवे बोर्ड द्वारा इसपर सहमति प्रदान कर प्रस्ताव को डी.ओ.पी.टी भेजा दिया गया।
केंद्रीय महासचिव इंद्रविजय सिंह ने OPS के बारे में विस्तार से बताया कि डी.ओ.पी.टी के द्वारा NCRES के महामंत्री आर पी सिंह की मांग को स्वीकार करते हुये 22 जून 26 को पत्र जारी कर दिया गया। इस आदेश के जारी होने से पूरे नार्थ सेन्ट्रल रेलवे में अनुकम्पा पर नियुक्त सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और कई कर्मचारियों को इसका लाभ मिल गया है । इन आदेशों के जारी होने के बाद सभी कर्मचारियों ने NCRES के महामंत्री आरपी सिंह को धन्यवाद अर्पित किया ।
सभा में मुख्य वक्ता के रूप में महेन्द्र सेन, अशोक कुमार त्रिपाठी, इमरान बेग, प्रिसी सिंह तोमर, गौरव श्रीवास्तव, नरेन्द्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र तिवारी, के एस शुक्ला, अनुप अग्रवाल, अंशुमण चव्हाण, सुधीर सक्सैना, संजय सोनकर, कामता साहू, सुरेश मीना, ए के चिश्ती, चेतन शर्मा, प्रफुल खरे आदि ने अपने विचार रखे । इस दौरान पूरे झांसी मंडल से लगभग 300 पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने इस सभा मे भाग लिया ।
सभा की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र परिहार ने सभी को इस नियम की विस्तृत जानकारी देते हुये धन्यवाद अर्पित किया। संचालन संजीव नायक एवं मधुर पांडे ने किया। अंत में NCRES के मंडलीय मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज ने आभार व्यक्त किया ।














