सुकुवां-ढुकुवां बांध में 3 शव उतराते मिलने से सनसनी

0
77
Oplus_16908288

झांसी। जिले के बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां-ढुकुवां बांध के निचले इलाके में मंगलवार सुबह तीन अज्ञात युवकों के शव उतराते मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक दिन पुराने होने की संभावना है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक स्प्लेंडर बाइक और तीन युवकों के कपड़े बरामद हुए हैं। कपड़े व बाइक मृतकों की बताई जा रही है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत का शिकार हो गये, हालांकि हादसे की वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here