लखनऊ (संवाद सूत्र)। उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की कमान अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह के हाथों में सौंपने के बाद पार्टी ने प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके तहत बुन्देलखण्ड के जिला झांसी में भगवान दास कोरी, ललितपुर में बलवंत सिंह राजपूत, जालौन में अनुज मिश्रा, बांदा में राजेश दीक्षित, चित्रकूट में कौशल पटेल, हमीरपुर में नीलम निषाद, महोबा में तुलसीदास लोधी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इसके अलावा कौशांबी में अरुण कुमार विद्यार्थी, फतेहपुर में अखिलेश पांडेय, अयोध्या में अखिलेश यादव, सुल्तानपुर में अभिषेक सिंह राणा, अमेठी में प्रदीप सिंघल, रायबरेली में पंकज तिवारी, आजमगढ़ में प्रवीण कुमार सिंह, मऊ में इंतेखाब आलम, चंदौली में धर्मेंद्र तिवारी, गाजीपुर में सुनील राम, जौनपुर में फैजल हसन तबरेज, मिर्जापुर में शिवकुमार पटेल, भदोही में देव नारायण यादव, सोनभद्र में रामराज गोंड, बस्ती में अंकुर वर्मा, संत कबीरनगर में प्रवीण चंद्र पांडेय, सिद्घार्थ नगर में काजी सोहैल अहमद, गोरखपुर में निर्मला पासवान, कुशीनगर में राजकुमार सिंह, महाराजगंज में अवनीश पाल, देवरिया में धर्मेंद्र सिंह सैंतवार, मथुरा में दीपक चौधरी, कानपुर में उषारानी कोरी, औरैया में शिववीर दुबे, हाथरस में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, फिरोजाबाद में संदीप तिवारी, श्रावस्ती में मो नसीम चौधरी, बलरामपुर में अनुज कुमार सिंह, पीलीभीत में हरप्रीत सिंह छाबरा, आगरा में मनोज दीक्षित, हरदोई में आशीष कुमार सिंह, मैनपुरी में विनिता शाक्य, इटावा में मलखान सिंह, कानपुर देहात में नरेश कटियार, एटा में एकेश लोधी, संभल में विजय शर्मा, संभल शहर में तौकीर अहमद, बुलंदशहर में तुक्कीमल खटिक, बुलंदशहर शहर में हुसैन अली, कन्नौज में प्रमोद कुमार शाक्य, मुजफ्फर नगर में हरेंद्र त्यागी, मुजफ्फर नगर शहर में जुनैद राउफ , गौतम बुद्घ नगर में मनोज चौधरी, गौतम बुद्घ नगर शहर में शहाबुद्दीन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।