जीआरपी टीम द्वारा दो चोरियों का माल बरामद
झांसी। यात्रियों व यात्रियों के सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी की घटनाओं के रोकथाम व बरामदगी की तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी लल्लू राम के नेतृत्व में थाना जीआरपी टीम द्वारा 29 सितंबर को 12.10 बजे रेलवे स्टेशन यार्ड माल गोदाम की तरफ बने ग्रुप डी गेस्टहाउस के पीछे पटरी के पास रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में कृष्णा अमर भाई पुत्र अमर भाई, अमर भाई पुत्र राजू भाई, मनोज भाई पुत्र मन्जी भाई, सोलंकी अमित दिलीप भाई पुत्र दिलीप भाई, संगीता पत्नी अमर भाई, ज्योति पत्नी मनोज भाई, ऊषा पत्नी सोलंकी अमित दिलीप भाई निवासीगण पालीताना भीलवास मुहल्ला गरेंज्जा रोड थाना पालीताना टाउन जिला भावनगर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर उक्त आरोपियों के कब्जे से 2 अदद कंगन, एक मंगल सूत्र, एक जोधा अंगूठी पीली धातु व नगदी 5000/- रु0 बरामद हुआ। बरामद माल की अनुमानित कीमत 600000/- रू0 है। यह माल दो यात्रियों से चुराया गया है। दोनों मामले थाना जीआरपी झांसी में दर्ज हैं। यह गुजरात का शातिर चोर गिरोह परिवार है। इनसे पूछताछ में कई अन्य मामलों के खुलासा होने की संभावना है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना टीम–
प्र०नि० श्री लल्लू राम, उ0नि0 श्री रामप्रताप सिंह चन्देल, अखिलेश राय, म०उनि० स्वाती शुक्ला, का0 आशू थाना, योगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, म0का0 ममता दिवाकर, प्रियंका














