अबेकस प्रतियोगिता में श्रीनिका साहू ने हासिल की ऑल इंडिया थर्ड रैंक

0
37

झांसी। ब्रेन ओ ब्रेन अबेकस की 16वीं नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन BOB Wonderkid 26 में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की कक्षा 1-A की छात्रा श्रीनिका साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की। श्रीनिका भाजपा के पूर्व महामंत्री अमित साहू की पुत्री हैं।

प्रतियोगिता में देशभर से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्रीनिका ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर झांसी का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए श्रीनिका साहू को Certificate of Appreciation, ट्रॉफी एवं ₹6,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here