NCRES के साथ पीएनएम में सहमति से विभिन्न मदों का निस्तारण

0
76

रेलवे चिकित्सालय में शुरू किया जाए बच्चों का वार्ड – गौरव श्रीवास्तव 

झांसी। 30 सितंबर व 01 अक्टूबर को नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ की 28वी मंडली स्थाई वार्ता तंत्र की सभा का आयोजन के मंडल रेल प्रबंधक के सभागार में किया गया। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशासन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के प्रथम दिन विशेष सत्र में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मंडल की विभिन्न उपलब्धियों से यूनियन प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मंडल में बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने में NCRES का रेलवे प्रशासन को निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है तथा यूनियन की सकारात्मक सहभागिता सराहनीय रही है।

सभा में NCRES के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक को बताया कि मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी में पिछले कई वर्षों से बच्चों के डॉक्टर की कमी के कारण बच्चों का वार्ड बंद हो गया हैं जिससे झांसी मंडल के कर्मचारियों के बच्चों इलाज सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा हैं ओर नवजात शिशुओं तथा बच्चों को तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं जिससे न केवल उनको परेशानी हो रही हैं बल्कि उनमें अत्यधिक रोष व्याप्त हो रहा हैं ।

मंडल सचिव द्वारा अपनी मांग को बड़ी मजबूती से साथ प्रस्तुत किया। मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा गौरव श्रीवास्तव के द्वारा निम्न माँगों को मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रखा। उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । मांगे निम्न प्रकार से हैं :-

1. शीतकालीन गश्त (Patrolling Beat) 16 कि.मी. से घटाकर अन्य 12 कि.मी. किया जाए ।
2. इंजीनियरिंग विभाग के Artisan और हेल्पर वर्ग को बकाया ड्रेस भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए ।
3. आवासीय कॉलोनियों में जलापूर्ति की समस्या को हल कार्य जाये ।
4. रेल आवासों की सुरक्षा हेतु 4 फीट बाउंड्री वॉल तथा छत पर टीन शेड लगाकर लीकेज की स्थायी रोकथाम की जाए ।
5. मरीजों को रात्रि पाली के दौरान झाँसी से बाहर रेफर करने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए ।
6. झाँसी अस्पताल में हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए तथा लम्बित मेडिकल बोर्ड का निस्तारण प्रतिदिन की प्रक्रिया के तहत किया जाए ।
7. झाँसी मण्डल में पॉइंट्समैन (Pointsman) के 338 रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ।
8. पॉइंट्समैन वर्ग को अनिवार्य रूप से ट्राई-कलर टॉर्च (Tri-color torch) उपलब्ध कराई जाए ।
9. विभिन्न स्टेशनों/गेटों (जैसे – पामा, रसूलपुर, मलासा, भिंड, सोनी, गोहद, जोरा आदि) पर स्थित गुमटियों में पीने का पानी, बिजली, शौचालय एवं मरम्मत की तत्काल व्यवस्था हो ।
10. HOER के तहत वर्गीकरण दोहरीकरण के बाद कार्यभार बढ़ने के कारण रोड साइड स्टेशनों पर ड्यूटी समय 12 घंटे से घटाकर continuous (8 घंटे) किया जाए।

इस स्थाई वार्ता तंत्र की सभा में सभा में महेन्द्र सेन, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, इमरान बेग, प्रिसी सिंह तोमर, संजीव नायक, नरेन्द्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र तिवारी, मधुर पाण्डेय, के एस शुक्ला, निखिल पांडे, अनुप अग्रवाल, अंशुमण चव्हाण, सुधीर सक्सैना, सुदेश यादव, चेतन शर्मा, कुलदीप राजपूत, देवेंद्र राजपाल, दीक्षा सिंह गुर्जर, दीपा सिंह आदि ने अपने शाखा में होनी वाली समस्याओं को मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रखा।

प्रारंभ में PNM सचिव व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारी हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बैठक के सफल आयोजन एवं कर्मचारी हित से जुड़े विषयों के समाधान में सहयोग के लिए यूनियन प्रतिनिधियों एवं सभी शाखाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष PNM एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन श्री नन्दीश शुक्ल, सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, NCRES के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here