झांसी। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी दीपावली एवं त्योहारी सीजन के दौरान रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा हज़रत निज़ामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के मध्य 16 कोच वाली अनारक्षित मेमू फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04412/04411) चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04412 हज़रत निज़ामुद्दीन से दिनांक 05.11.2026, 06.11.2026 एवं 07.11.2026 को तथा वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से दिनांक 06.11.2026, 07.11.2026 एवं 08.11.2026 को कुल 3-3 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में दतिया (06.33/06.35), सोनागिर (07.03/07.05), डबरा (07.33/07.35), ग्वालियर (08.25/08.30), मुरैना (09.00/09.02), धौलपुर (10.00/10.02), जाजऊ (11.26/11.28), आगरा कैंट (12.00/12.05), राजा की मंडी (12.15/12.17), फराह (12.58/13.00), मथुरा जंक्शन (13.23/13.25), छाता (14.05/14.07), कोसीकलां (14.18/14.20), होडल (14.33/14.35), पलवल (16.08/16.10) एवं फरीदाबाद (16.38/16.40) स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 17.20 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुँचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 04412 हज़रत निज़ामुद्दीन से शाम 19.25 बजे प्रस्थान कर फरीदाबाद (19.50/19.52), पलवल (20.23/20.25), होडल (21.13/21.15), कोसीकलां (21.28/21.30), छाता (21.40/21.42), मथुरा जंक्शन (22.45/22.47), फराह (23.08/23.10), राजा की मंडी (23.46/23.48), आगरा कैंट (00.18/00.23), जाजऊ (00.50/00.52), धौलपुर (01.14/01.16), मुरैना (01.56/01.58), ग्वालियर (02.30/02.35), डबरा (03.08/03.10), सोनागिर (03.43/03.45) एवं दतिया (04.08/04.10) स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 05.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पहुँचेगी।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरु करने से पहले आधिकारिक स्त्रोतों 139/NTES से ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।














