मकरोनिया–मुरैना–मकरोनिया के मध्य परीक्षा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

0
15
Oplus_16908288

झांसी। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ व सुविधा को ध्यान में रखते हुए मकरोनिया–मुरैना–मकरोनिया के मध्य परीक्षा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन ( 01711/01712) संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे संचालित करेगी।

गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया से मुरैना के लिए दिनांक 01.10.2026 से 03.10.2026 तक प्रतिदिन (3 फेरे) चलाई जाएगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01712 मुरैना से मकरोनिया के लिए दिनांक 02.10.2026 से 04.10.2026 तक प्रतिदिन (3 फेरे) संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया–मुरैना स्पेशल मकरोनिया से 18.00 बजे प्रस्थान कर सागर (18.25/18.30), खुरई (19.30/19.32), बीना मलखेड़ी (19.45/19.47), वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (22.00/22.05) होते हुए अगले दिन 04.00 बजे मुरैना पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01712 मुरैना–मकरोनिया स्पेशल मुरैना से 05.00 बजे प्रस्थान कर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (11.00/11.05), अगासोद (थ्रू 12.20), बीना मलखेड़ी (12.45/12.47), खुरई (13.02/13.04) तथा सागर (13.40/13.45) होते हुए 14.00 बजे मकरोनिया स्टेशन पहुँचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 द्वितीय श्रेणी स्लीपर/अनारक्षित कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा शुरु करने से पहले 139/NTES से गाड़ी की वास्तविक स्थिति जांच कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here