झांसी। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी उद्यान कचहरी चौराहा पर उदैनिया परिवार हत्याकाण्ड के खुलासे की मंाग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि उक्त हत्या काण्ड दोषियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो जन आंदोलन किया जायेगा।
धरने को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश में बढ़ रहीं हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया कि कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है और पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मोर्च पर योगी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी ने कहा कि पुष्पेन्द्र यादव एनकाउण्टर व उदैनिया परिवार हत्या काण्ड से बुन्देलखण्ड में भय और आक्रोश का माहौल है। अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने आरोप लगाया कि उदैनिया परिवार हत्याकाण्ड पर पुलिस पर्दा डालना चाहती है और इसे जबरन हादसा करार दे रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेशचन्द्र बिलहाटिया, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, रामकुमार शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद वशिष्ठ, अशोक सक्सेना, डा. सुनील तिवारी, पीसीसी सदस्य मनीराम कुशवाहा, अफजाल हुसैन, सरोज त्रिपाठी, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, अरविंद रावत, देवी सिंह कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह पारीछा, हरवंशलाल, विनोद कुमार वर्मा, छोटेराजा कमर, बलवान सिंह यादव, मजहर अली, अनिल रिछारिया, ठाकुरदास अहिरवार, अमीरचन्द्र आर्य, राकेश टण्डन, चौधरी माबूद, मुकुट सिंह, राजेन्द्र पटेल, गरीब चन्द्र राय, विनय उपाध्याय, प्रिंस कटियार, शैलेष सिंह गौर, अखलाक मकरानी, हनीफ मलिक, किश्वरजहां, अंकुर मिश्रा, राजकुमार यादव, प्रतीक ओझा, केजी श्याम सिंह,सुनील राय, आरिफ सलीम, मुन्नी देवी अहिरवार, शहनाज हुसैन, मेवालाल झण्डारिया, रशीद अंसारी, अरविंद श्रोतिय, भाई खां, शहीद खां, ओमप्रकाश बुन्देला, रशीद मंसूरी आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेक बाजपेयी ने व आभार मुकेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।