इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन: भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में तीन जिलों की संयुक्त बैठक

0
80

– एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान ने फूंका चुनावी बिगुल, बनाई ऐतिहासिक जीत की साझा रणनीति

झांसी। इलाहाबाद-झांसी (प्रयागराज-झाँसी) खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में अधिकृत भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में झा़सी, जालौन और ललितपुर जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई।

मचासीन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान, रामतीर्थ सिंघल एमएलसी, बाबूलाल तिवारी एमएलसी,  रमा निरंजन एमएलसी, अशोक राजपूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल क्षेत्रीय मंत्री उपस्थित रहे।

बूथ स्तर तक संपर्क और एकजुटता पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शिक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है, जो समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों और युवाओं के लिए सृजित अवसरों को प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचाना संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक राठौर जमीन से जुड़े जुझारू नेता हैं और तीनों जिलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।

प्रत्याशी ने जताया आभार
बैठक में उपस्थित भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर ने शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है, वे स्नातकों, शिक्षकों और युवाओं के अधिकारों की आवाज बनकर विधान परिषद में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।

चुनावी रणनीति के प्रमुख बिंदु:
मतदाता संपर्क अभियान: झाँसी, जालौन और ललितपुर के प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कार्यालयों में पंजीकृत स्नातक मतदाताओं से सीधा संपर्क साधना। तीनों जिलों के विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर सूक्ष्म स्तर पर चुनावी प्रबंधन सुनिश्चित करना।
शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य: मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार करना।

प्रमुख रूप से बैठक में सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष (महानगर) , प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष (ग्रामीण ), उर्विजा दीक्षित जिलाध्यक्ष जालौन, हरीशचंद रावत जिलाध्यक्ष ललितपुर , क्षेत्रीय पदाधिकारी, स्नातक एम एल सी चुनाव के संयोजक एवं सह संयोजक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here