बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया था
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता एवं तत्परता से गुमशुदा 18 वर्षीय किशोर को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया।
दरअसल PF नंबर 1 पर चेकिंग ड्यूटी के दौरान Dy. CTI साजिद अनवर द्वारा 18 वर्षीय किशोर को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने घर से बिना बताए चला आया है। इसके बाद उसे हेड टी.सी. कार्यालय लाकर उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि उक्त किशोर 29 सितंबर से अपने घर से लापता था तथा परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ग्वालियर पुलिस में दर्ज कराई गई थी। परिजन युवक के लापता होने से काफी चिंतित थे।
हेड टी.सी. रमेश कुमार के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर युवक के परिजन थाना हजीरा, ग्वालियर से अजय सिंह के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुंचे। आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताओं के उपरांत रेलवे स्टाफ द्वारा युवक को उसके परिजनों के साथ सकुशल सौंप दिया गया। रेलवे चेकिंग स्टाफ की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण परिवार को उनका लापता सदस्य वापस मिल सका।














