विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया श्रमदान व जनसंवाद

0
13

झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत रक्सा, विधानसभा क्षेत्र बबीना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम चौपाल, स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता, जनजागरूकता, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

विधायक श्री पारीछा ने कहा कि स्वच्छ और विकसित गांव के निर्माण में केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और समाजहित में योगदान देने का संकल्प ले, तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here