चोरी के माल सहित शातिर चोर जीआरपी के हत्थे चढ़ा

0
91

झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा 3 अक्टूबर को प्लेटफार्म नं0-1/7 से आगे दिल्ली इण्ड की ओर ई- केबिन के पास रेलवे स्टेशन झांसी से 1 शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुये 1 काला पिड्डू बैग जिसमें 01 अदद लैपटॉप, चार्जर व अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया। इस माल के चोरी का मुकदमा जीआरपी थाना में दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अशोक निवासी सिवाय माधोपुर ग्राम पलौथी थाना खाजना डूंगट राजस्थान है। आरोपी चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन/लेपटॉप आदि चोरी कर बेच देता था।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम- प्र0नि0 लल्लूराम उप निरीक्षक रवि सोलंकी, हे0का0 शैलेन्द्र चौहान, का0 रोहित पाठक थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झाँसी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here