झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के कुछ फेरों को अभ्यर्थियों की कम संख्या के कारण निरस्त किया गया है। निरस्त गाड़ियों के फेरे निम्न अनुसार रहेंगे l
गाड़ी संख्या 01831/01832 मुरैना–मकरोनिया–मुरैना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल के निम्न फेरे निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 01831 मुरैना से मकरोनिया 05, 06 एवं 08 अक्टूबर 2026 को चलने वाले 3 फेरे निरस्त रहेंगे।गाड़ी संख्या 01832 मकरोनिया से मुरैना — 6 व 7 अक्टूबर को चलने वाले 2 फेरे निरस्त रहेंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01833/01834 भिण्ड–मकरोनिया–भिण्ड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल के निम्न फेरे भी निरस्त रहेंगे l गाड़ी संख्या 01833 भिण्ड से मकरोनिया —07, 09, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को चलने वाले 4 फेरे निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 01834 मकरोनिया से भिण्ड — 10, 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 को चलने वाले 3 फेरे निरस्त रहेंगे ।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी स्टेशन के सूचना पट्ट, पूछताछ कार्यालय एवं उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित की जा रही है।
नोट: आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर स्टेशन अथवा समीपस्थ स्टेशन पर एक अनारक्षित रेक उपलब्ध रहेगा।














