अगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते परिचालन प्रभावित
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलखंड के अगासोद (AGD) स्टेशन पर तीसरी लाइन से संबंधित यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए 15 अक्टूबर को 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
ट्रेन संख्या 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर को ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यानी इस दिन ट्रेन का परिचालन ललितपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा और ललितपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 12001 रानी कमलापति–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर 2026 को ललितपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस दिन यह ट्रेन रानी कमलापति के स्थान पर ललितपुर स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि 15.10.2026 को इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं तथा यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन संबंधी अद्यतन जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों 139/NTES से प्राप्त कर लें।














