झांसी। जिले के चिरगांव क्षेत्र में निवी वार्डर पर तेज रफ्तार थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गाड़ी सवार लोगों ने कूद कर जान बचाई। यह सभी गाड़ी से परिवार सहित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा रहे थे।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया, किंतु तब तक गाड़ी काफी जल चुकी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।














