स्नातकों की आवाज बनने के संकल्प के साथ शिवशंकर पटेल ने भरा पर्चा

0
55

स्नातकों, शिक्षकों और कर्मचारियों की आवाज सदन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

झांसी। इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधानाचार्य शिवशंकर पटेल ने मंगलवार को समर्थकों के साथ जनसमर्थक जुलूस निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए।
नामांकन जुलूस आतिया तालाब स्थित मानस पुष्प वाटिका से शुरू हुआ, जो बीकेडी चौराहा होते हुए कमिश्नरी परिसर पहुंचा। यहां शिवशंकर पटेल ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद शिवशंकर पटेल ने कहा कि उनका लक्ष्य स्नातक युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने कहा कि रोजगार, बेरोजगारी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था, पुरानी पेंशन, शिक्षकों की समस्याओं तथा युवाओं के अधिकारों से जुड़े विषय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड और पूर्वांचल के विकास तथा क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के मुद्दे को भी सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही बुन्देलखण्ड के अलग राज्य के निर्माण की मांग को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

शिवशंकर पटेल ने कहा कि वह किसी दलगत दबाव के बजाय स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्षेत्र और समाज के मुद्दों को समझने वाले प्रत्याशी के पक्ष में अपना मत दें।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी बांदा रमेश पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य रजनीश कुमार, पूर्व सीओ जीडी सिंह कटियार, पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश सचान, वीरेंद्र कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, डॉ. विक्रम पटेल, अरविंद सिंह, रामप्रकाश निरंजन जालौन, अशोक कुमार निरंजन जिला अध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, बाबू राजा, कुन्ज बिहारी फौजी, संतराम बापू ,शैलेंद्र सिंह यादव, रमेश निरंजन जालौन, महेंद्र सिंह भाटिया, सागर पटेल झांसी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here