भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मदिन

0
16

– ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा विधानसभा कार्यालय

झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा का जन्मदिन शनिवार को ओमशांति नगर स्थित बबीना विधानसभा कार्यालय में हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्सवी वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा के जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह के दौरान विधानसभा कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत और बधाई के स्वरों के बीच उपस्थित लोगों ने विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, आत्मीयता और संगठनात्मक सहभागिता का वातावरण बना रहा।

जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह व गरौठा विधायक जवाहर राजपूत की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके साथ ही जिला महामंत्री विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, सुबोध गुबरेले, ब्लॉक प्रमुख चिरगाँव राजकान्तेश वर्मा, बृजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, संजीव अग्रवाल ‘लाला’, जिला पंचायत सदस्य गोविंद रायकवार, बालकिशुन बरार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्षों में बिरजू कुशवाहा (चिरगाँव), धर्मेंद्र अहिरवार (बड़ागाँव), रवि राजपूत (रक्सा), रुपेश नायक (बरुआसागर), राजेश पाल (बबीना ग्रामीण), धीरज अग्रवाल (सदर कैंट) व शिखा साहू (बबीना कैंट) सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चित्रा सिंह, वंदना मिश्रा, शीला सिंह, रूबी राजपूत, कुसुम राय, भगवती देवी, किरन देवी, मालती वर्मा, सुनीता साहू, योगेन्द्र राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, माते पालर, पवन छिरौना, अजय राजपूत, ध्रुव सिमथरी एवं राहुल राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुँचे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में बबीना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की।

गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, माल्यार्पण, केक कटिंग व शुभकामनाओं के बीच आयोजित समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ विधायक का जन्मदिन समारोह दिनभर की खुशियों और आत्मीय मुलाकातों का अवसर बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here