जयंती पर निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा

0
75

झांसी। महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा सनातन‌ धर्म इण्टर कालेज सीपरी बाजार से बड़े हर्ष व उल्लास के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा सुभाष मार्केट, रासबहार, टेंपो स्टैंड, कॉर्नर मेडिकल, टंडन रोड से होते हुए सनातन धर्मशाला समाप्त हुई। बारात का जगह जगह स्वागत किया गया, महिला मंडल ने डांडिया का प्रदर्शन किया, अग्रवाल समाज की कुलदेवी लक्ष्मी माता व अग्रसेन महाराज की झांकी को सभी ने सराहा।

धूम धाम गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा में नगरा, गरिया फाटक, नो नंबर, खाती बाबा, सीपरी बाजार, आवास विकास के बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला व पुरुष उपस्थित रहे। शोभा यात्रा/ बारात में पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, राम‌गोपाल अध्यक्ष महामंत्री राजीव, कोषाध्यक्ष मनोज (रेलवे), कैलाश अग्रवाल (रेलवे) नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल शोभा (यात्रा संयोजक), गोपाल बंसल, मनोज, विनय, संतोष अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष मोनू, ममता, दीप्ति, दीपिका, उमा, श्वेता, दीप्ति (नगरा), वर्षा, ममता, कनिका, दीपिका, सुनीता, दीपा आदि भी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here