जौनपुर सदर में डॉ. सुलोचना मौर्य का जनसंपर्क दे रहा चुनाव लड़ने के संकेत

0
35

क्या इस बार यूपी की तेज तर्रार महिला कार्मिक नेता बनेगी जौनपुर की एमएलए

जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जौनपुर सदर की सियासत में संभावित दावेदारियों के बीच शिक्षाविद एवं सदस्य, बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश डॉ. सुलोचना मौर्य का नाम चर्चा में आ गया है। प्रदेश स्तर पर महिला शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की आवाज उठाने वाली डॉ. मौर्य की लगातार राजनीतिक सक्रियता और जौनपुर में बढ़ते जनसंपर्क को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी इस सक्रियता को कुछ लोग चुनावी रणनीति, तो कुछ राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य लंबे समय से शिक्षक हितों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। संगठनात्मक अनुभव और जौनपुर से उनके सामाजिक जुड़ाव के बीच उनकी संभावित राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।जौनपुर सदर के निवासियों के ने कहा किजौनपुर सदर का आगामी विधानसभा चुनाव जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर होगी बिजली सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं इस चुनाव में मुद्दा बनेगी। एक शिक्षा संगोष्ठी में डॉ सुलोचना मौर्य से जब मीडिया के द्वारा पूछा गया कि क्या आप आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव में सदर जौनपुर से चुनाव लड़ने जा रही हैं?? डॉक्टर मौर्य ने कहा कि फिलहाल अभी चुनाव लड़ने की कोई मंशा नहीं है लेकिन यदि जौनपुर की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद और पार्टी मौका देती है तो, जौनपुर को विकसित जौनपुर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करूंगी।

लगातार जनसंपर्क से बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं

जौनपुर में महिला कार्मिक नेता की लगातार सक्रियता और जनसंपर्क अब राजनीतिक चर्चा का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या उनकी सक्रियता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here