लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह उर्फ जसवंत सिंह व महेश शुक्ल तथा सदस्य राजेश सिंह सेंगर, रमाकांत उपाध्याय, दीपक गोयल का कार्यकाल विस्तारित किया गया।
अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने मुख्यमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यकाल में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन, हरे चारे की उपलब्धता, प्राकृतिक खेती तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर रहेगा।
गौ आधारित बायोगैस ऊर्जा, जैविक/ प्राकृतिक खाद एवं कीट नियंत्रक तथा अन्य मूल्यवर्धित पंचगव्य उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयासों को गति दी जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि आयोग की पूरी टीम गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण के संकल्प को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी।














