खाने के पर्चे बांट रहे अवैध वेंडर द्वारा पेंट्रीकार मैनेजर पर हमला 

0
54
Oplus_16908288

शिकायत परCCTV से आरोपी की पहचान करने में  आरपीएफ जुटी 

झांसी | शुक्रवार को पताल कोट एक्सप्रेस में अवैध वैंडर को खाना के पर्चे वितरित करने के विरोध पर पेंट्रीकार मैनेजर के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर घायल हो गया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। शिकायत मिलने पर झांसी आरपीएफ द्वारा हमलावर की तलाश की जा रही है।

पेंट्रीकार स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को 20424 पातालकोट एक्सप्रेस झांसी की ओर आ रही थी। डबरा स्टेशन से एक युवक ट्रेन के एसी कोच में चढ़ा और सीटों पर खाने के पर्चे रखने लगा। पैंट्रीकार मैनेजर ने युवक से पूछा कि वह किसकी अनुमति से पर्चे बांट रहा है। इस पर युवक ने उनके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। इससे मैनेजर घायल हो गया। जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने हमलावर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ से शिकायत की गई।

इस मामले में एक यात्री ने भी ट्रेनों में खाने के पर्चे बांटने की शिकायत रेलवे से की है। यात्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें झांसी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की सीटों पर एक युवक खाने के पर्चे रखता दिखाई दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि अनधिकृत वैंडर्स द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को शाकाहारी व मांसाहारी खाने के पर्चे देकर ऑर्डर लिए जाते हैं। यात्री पर्चे पर दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करके खाना ऑर्डर कर सकते हैं। आरोप है कि पर्चों पर रेस्टोरेंट या किचन का पूरा पता नहीं दिया जाता। ऐसे में खाना खराब होने या तबीयत बिगड़ने पर विक्रेता तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

पेंट्रीकार मैनेजर पर हमले के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए झांसी आरपीएफ से शिकायत की गई है। आरपीएफ के मुताबिक, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here