झांसी। जीआरपी कण्ट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अमीर सिंह केे नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनय कुमार साहू हमराह उप निरीक्षक अनिल कुमार राणा, आरक्षी उपेन्द्र सिंह व ओमवीर सिंह स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर ६/८ पर पहुंच गए। वहां आयी इलाहाबाद – झांसी पैसिंजर में चेकिंग कर दो लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम व पते क्रमश: १५ वर्षीय पंकज साहू व १४ वर्षीय सत्यम साहू निवासी ग्राम नांद थाना सरवई जिला छतरपुर मप्र बताया। उनका कहना था कि वह घर वालों से नाराज होकर भाग आए। उन्हें थाने पर लाकर परिजनों को सूचना दी गयी। इस पर थाने पर पंकज साहू के पिता मूलचन्द्र साहू व सत्यम साहू के पिता कल्लू साहू पहुंच गए। उन्होंने अपने पुत्रों को सकुशल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और जीआरपी की कार्यप्रणाली की सराहना की।