झांसी। उत्तर मध्य रेल भारत स्काउटस एवं गाइडस झांसी मण्डल की जिला कार्यकारिणी बैठक अमित सेंगर मुख्य जिला आयुक्त (स्का.गा.) एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला सचिव अरविंद कुमार कुशवाहा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला संगठन आयुक्त/स्काउट संजय चतुर्वेदी द्वारा भविष्य के कार्यक्रम जलसेवा, वृक्षारोपण, तृतीय सोपान निपुण परीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्रिरात्रीय शिविर, जिला रैली एवं स्टेट रैली, नववर्ष मेला एवं सर्वधर्म प्रार्थना आदि की जानकारी दी गयी। मनीष बाजपेई जिला कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में उल्लास कुमार, मु यालय आयुक्त /स्काउट एवं वरि. मं. कार्मिक अधिकारी हरीश कुमार, मुख्यालय आयुक्त एवं वरि.मं. यांत्रिक इंजी. डीजल झांसी मयंक शांडिल्य, मुख्यालय आयुक्त/स्काउट एम.एम. भटनागर सहा. जिला आयुक्त/ स्का. एवं राजभाषा अधिकारी झांसी उपस्थित रहे।
बैठक में स्काउट पदाधिकारी संजय चतुर्वेदी, शशि व्यास, जिला संगठन आयुक्त/ गाइड, प्रदीप पाण्डेय, सहायक जिला सचिव, जिला प्रशिक्षण सलाहाकार, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, वी.के. उपाध्याय, के.के. कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रवीश शर्मा, दिलीप बोरकर, सुभाष अभयंकर, मनीष बाजपेई सहित सभी ग्रुप के स्काउटर्स एवं गाइडर्स उपस्थित रहे। तत्पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता/डीजल, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टीआरएस. उप मुख्य अभियंता/टीएमसी/लाइन, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी को स्काउट फाउंडेशन डे ७ नवम्बर के उपलक्ष्य में फाउंडेशन के चिन्ह लगाया गया एवं संस्था के बारे में जानकारी दी गयी। संचालन करते हुए अरविंद कुमार कुशवाहा जिला सचिव ने आभार व्यक्त किया।
्र