Jhansi। रे0सु0ब0 अंतर मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन झांसी रेल मंडल  मुख्यालय में 15 से 18 मई 2022 के मध्य मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी के दिशा निर्देशन में द आर्यन पब्लिक स्कूल, झांसी के ग्राउंड में किया गया l जिसमें झांसी, आगरा, प्रयागराज मंडल की टीमों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया l

उक्त प्रतिस्पर्धा में झांसी मंडल एवं प्रयागराज मंडल की टीमों ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में झांसी मंडल ने प्रयागराज मण्डल को 8-२ के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीता l प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ी आरक्षक शैलेन्द्र सिंह तोमर (झांसी मंडल) बने।
प्रतियोगिता में सफल एवं चयनित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर द्वारा किया गया । प्रतियोगिता को निरीक्षक झांसी (लोको), निरीक्षक झांसी(प्रशासन) व निरीक्षक झांसी(स्टोर) द्वारा सम्पन्न कराया गया।