महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए

0
139

एम एल सी रामतीर्थ सिंघल द्वारा विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत 

झांसी। महाराजा अग्रसेन की 5150 वी़ जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज सीपरी बाजार समिति के तत्वावधान में शशिरोमणि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन रासबहार में जयंती समारोह पर विविध कार्यक्रम हुए।

समारोह में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कमेटी के मेंबर द्वारा करवाया गया, विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर मुख्य अतिथि रामतीर्थ सिंघल सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। कमेटी द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेघावी छात्र छात्राओं व फर्स्ट/टॉपर को भी सम्मानित किया गया।

प्रारंभ में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्राजलित कर आरती मुख्य अतिथि व कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई। कमेटी सदस्यों ने गरिया फाटक, नगरा, खाती बाबा, आवास विकास, सीपरी बाजार से आए सभी अग्रवाल परिवार का स्वागत किया। रात्रि में फलाहार ध स्वरूचि भोजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल कॉर्नर मेडिकल, राकेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल ट्रेन मैनेजर, राजीव अग्रवाल, महामंत्री, नवल अग्रवाल मनोज अग्रवाल लोको पायलट, डी एस अग्रवाल, सतीश लिखधारी, नितिन अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स, संतोष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गुड्डन अग्रवाल, विभु जैन, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, गोपाल बंसल, महिला मंडल अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, नमिता, दीप्ति उपाध्यक्ष, दीपिका महामंत्री, उमा, श्वेता, दीप्ति नगरा, वर्षा, ऊषा, ममता, वीना, कनिका, दीपिका, सुनीता, दीपा अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे। दो दिवसीय अग्रसेन जयंती का समापन रात्रि 11.00 बजे किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here