झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के सानिध्य में टीम ने ट्रैक मैन रेल कर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए अनुज अग्रवाल ने कहा हर अन्याय और दमन का अंत करने के लिये नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने ट्रैक मैनों पर छोटी-2 बातों को लेकर किए जाने वाले अन्याय/उत्पीडऩ पर भारी रोष जताया। उन्होंने रेल कर्मचारियों के वेतन से हो रही चंदा कटौती, नयी पेंशन स्कीम, आवास भत्ता जैसे मसलों पर मान्यता प्राप्त रेल युनियनों द्वारा छल-धोखा किये जाने को लेकर समान्य रेल कर्मचारियों को जागरुक करते रहने के अपने संकल्प को दुहराया। कर्मचारियो ने एनसीआरकेएस को मान्यता चुनाव में सहयोग करने का वादा किया। इस अवसर पर कर्मचारियो को संघठन की जानकारी दी गयी। अंत में नीरज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।