कारखाना रेल्वे डिपेंसरी के डॉक्टर द्वारा कर्मचारी से दुर्व्यवहार पर उमरे कर्मचारी संघ ने किया विरोध 

0
367

झांसी। बैगन मरम्मत कारखाना रेल्वे डिपेंसरी झांसी में तैनात डॉ अभिनव निरंजन द्वारा रेल कर्मी मरीजों से दुर्व्यवहार के विरोध में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ कारखाना ने विरोध किया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेल्वे अस्पताल झांसी एवं CMD प्रयागराज के समक्ष रखने का ऐलान किया।

दरअसल 2 दिन पूर्व कारखाना टूल रूम शॉप में SSE के पद पर कार्यरत गोपाल चश्मा प्रतिपूर्ती आवेदन पर हस्ताक्षर करवाने अपनी पत्नी सहित डॉ अभिनव निरंजन के पास गए थे। आरोप है कि काफी देर खड़े रहने के बाद ज़ब गोपाल ने फॉर्म पर दस्तख्त का निवेदन किया तो डॉ निरंजन ने गोपाल की पत्नी के सामने ही उनसे अभद्रता कर दी।

इससे आहत गोपाल ने यह मामला उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ कारखाना के मंडल मंत्री संतोष राठौर के संज्ञान में दिया। इस पर कारखाना मंडल व कारखाना की दोनों शाखा के पदाधिकारी साथियों सहित डॉ अभिनव निरंजन के पास वार्ता करने पहुंच गए। प्रतिनिधि मंडल ने आरोपी डॉक्टर से इस अभद्रता का कारण पूछा। इस पर उन्होने सिर्फ इतना कहा की सुधरने की कोशिश करूँगा।

संघ के नेताओं ने बताया कि यह मामला यहाँ शांत होने वाला नहीँ है। यू एम आर के एस इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेल्वे अस्पताल झाँसी एवं CMD प्रयागराज के समक्ष रखने का कार्य अवश्य करेगा जिससे भविष्य में किसी रेल कर्मी को इस तरह की अभद्रता का सामना न करना पड़े।

इस दौरान कारखाना मंडल मंत्री संतोष राठौर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत नायक, कोषाध्यक्ष दया निधि मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष परवेज अहमद, मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, शाखा एक के सचिव पंकज पाण्डेय, अध्यक्ष आशीष तोमर, शाखा दो के सचिव रविकांत अग्निहोत्री, अध्यक्ष अंशुल जैन, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, निखिल श्रीवास्तव, अमित थापक, राहुल हरियाणवी, अंशुल जैन, दीपेंद्र गुप्ता, रामलखन राजपूत, पंकज देवधर, प्रदीप शुक्ला, रोहित मिश्रा, शान मुहम्मद इत्यादि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here