महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जीआरपी का जागरूकता अभियान

0
11

झांसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत विपुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन सेवा 101, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा रेल मदद 139 आदि की जानकारी दी गई।

इस दौरान अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जीआरपी द्वारा मिशन शक्ति फेज- 6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here