आरपीएफ ने 4 वर्षों से फरार दो आरोपियों को दतिया में पकड़ा
दतिया RPF/Datia प्रभारी अजय कुमार ने प्रधान आरक्षक चंद्रभान यादव व मनोज यादव के साथ टीम गठित कर रेलवे कोर्ट में निर्धारित तारीखों पर लगभग 4 वर्ष से पेश ना होने वाले आरोपियों शिवकुमार आदिवासी उर्फ़ ननकी आदिवासी पुत्र रामखिलावान आदिवासी निवासी – डेरा गांधारी, थाना -चिरूला, जिला -दतिया मध्य प्रदेश तथा असगर खान पुत्र बाबू खान, निवासी – गोविन्द धर्मशाला के पास, थाना -कोतवाली दतिया, मप्र को मुखबिरों के माध्यम से सूचना पर उनके छुपने वाले स्थानों दतिया तथा झाँसी से तड़के गिरफ्तार कर स्पेशल रेलवे कोर्ट झाँसी में पेश किया।
न्यायालय ने आरोपियों को केंद्रिय कारागार झाँसी भेज दिया गया l दतिया RPF की इस कार्यवाही से रेलवे कोर्ट में तारीख पर गैरहाजिर रहने वाले आरोपियों के बीच भय व्याप्त हो गया है l














